बहराइच: कटान की जद में आये कई गांव, अपने ही हाथों से घर तोड़ने को मजबूर हैं ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार । घाघरा नदी के तट पर बसे मझरा ग्राम पंचायत के मजरे नदी की कटान में एक एक कर समाहित हो रहे हैं। खैरी गौढी गांव का निशान कटान में समाहित हो गया है तो मेवालाल पुरवा भी धीरे धीरे धारा में समहित हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय से नदी महज …

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार । घाघरा नदी के तट पर बसे मझरा ग्राम पंचायत के मजरे नदी की कटान में एक एक कर समाहित हो रहे हैं। खैरी गौढी गांव का निशान कटान में समाहित हो गया है तो मेवालाल पुरवा भी धीरे धीरे धारा में समहित हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय से नदी महज 40 मीटर दूर है।

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझरा के दो पुरवों का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। खैरी गौढी गांव में कुल 40 मकान थे। जिस पर नदी ने कटान करते हुए मकानों को आगोश में ले लिया है। अब गांव में मात्र आठ मकान बचे हैं। जबकि मौजी लाल, हीरालाल, मुनीराम समेत अन्य के मकान कट गए हैं। जबकि मेवालाल पुरवा गांव में कंधई लाल समेत दो लोगों के मकान बचे हैं। जबकि बुधवार को ही गांव में खेलावन और विशेश्वर के मकान कट गए।

प्राथमिक विद्यालय मेवालाल पुरवा से नदी महज 40 मीटर दूर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घाघरा नदी किस तरह कटान कर रही है। जबकि तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। सिर्फ लेखपाल द्वारा कटान पीड़ितों की रिपोर्ट बनाकर इति श्री कर की जाती है।

कटान पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 दिन से नदी ने कटान तेज की है। जिसकी सूचना भी एसडीएम को दी जा रही है। लेकिन गांव में सिर्फ लेखपाल का ही दौरा होता है। तहसील के अधिकारी नहीं आते हैं। बुधवार को मेवालाल पुरवा गांव में कंधई लाल की परिवार की महिलाएं पक्के मकान पर हथौड़ा चला रही थी। पूछने पर सभी ने बताया कि अब पक्के मकान नदी में समहित हो रहे हैं। ऐसे में ईंट ही सुरक्षित बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

बोले जिम्मेदार
मोतीपुर तहसील के मझरा गांव में कई ग्रामीणों के मकान नदी में समहित होने की सूचना लेखपाल द्वारा एसडीएम को दी गई है। इसकी जानकारी मिल रही है। जितने भी पीड़ित हैं। सभी को मुआवजा मिलेगा। मनोज कुमार एडीएम

यह भी पढ़ें –बरेली: अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन ढाबों को ढहाया

संबंधित समाचार