बरेली: सीएनजी-पेट्रोल का झंझट खत्म!, बाजार में बिक रहा इलेक्ट्रिक ऑटो, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 100KM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल और डीजल के साथ लगातार सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। जिसके चलते ऑटो चालक और कार चलाने वाले परेशान हैं। अब शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री शुरू हो गई है। ऑटो के साथ एजेंसी पर माल ढोने वाला लोडर भी बिक रहा है। बताया जा रहा है कि यह …

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल और डीजल के साथ लगातार सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। जिसके चलते ऑटो चालक और कार चलाने वाले परेशान हैं। अब शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री शुरू हो गई है। ऑटो के साथ एजेंसी पर माल ढोने वाला लोडर भी बिक रहा है। बताया जा रहा है कि यह सीबीगंज में खुला यह बरेली मंडल का पहला शोरूम है, जहां पर इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री की जा रही है। इलेक्ट्रिक ऑटो और लोडर को खरीदने में लोग रुचि भी दिखा रहे हैं।

रोज बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से अब आम आदमी त्रस्त आ चुका है। ऐसे में सरकार रोजाना पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो इस पर जोर दे रही है। यही नहीं देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी के चलते पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है। बरेली मंडल में खुले पहले शोरूम में लोग बड़ी संख्या में ऑटो को खरीद रहे हैं। इतना नहीं ऑटो की कीमत सीएनजी से चलने वाले ऑटो से कम रखी गई है। जिसकी वजह से लोग उसे और भी अधिक पसंद कर रहे हैं।

5 घंटे में होगा फुल चार्ज, 100 किलोमीटर चलेगा
इलेक्ट्रिक ऑटो 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। जिसमें करीब 50 रुपये की बिजली खर्च होगी। इसके अलावा एक बार फुल चार्ज करने के बाद वह 90 से 100 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं कंपनी की तरफ से इलेक्ट्रिक ऑटो की 3 साल की फिटनेस, 1 साल का बीमा और 15 साल का रजिस्ट्रेशन भी कराकर दिया जा रहा है।

लोडर 2 लाख 10 हजार का है। जबकि वह किस्त पर 2 लाख 22 हजार का पड़ेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत 2 लाख रुपये की है। जबकि वह किस्त पर 2 लाख 33 हजार का पड़ेगा। बजाज कंपनी द्वारा तैयार इलेक्ट्रिक ऑटो लुधियाना पंजाब से आ रहे हैंअफरोज, सेल्स मैनेजर।

यह भी पढ़ें- बरेली: अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, तीन ढाबों को ढहाया

संबंधित समाचार