अयोध्या: सुअर के शिकार को रखे विस्फोटक को कुत्ते ने मुंह में भरा, धमाके से उड़ा जबड़ा
अयोध्या। बालापुर आंगनबाड़ी केंद्र के सामने जंगली सुअर के शिकार के लिए रखे विस्फोटक की चपेट में आने से एक कुत्ते का जबड़ा उड़ गया। सीडीपीओ तारुन सुनीता वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बालापुर के सामने जंगली सुअर के शिकार के लिए रखे विस्फोटक को एक कुत्ते ने अपने मुंह में भर लिया। इस …
अयोध्या। बालापुर आंगनबाड़ी केंद्र के सामने जंगली सुअर के शिकार के लिए रखे विस्फोटक की चपेट में आने से एक कुत्ते का जबड़ा उड़ गया। सीडीपीओ तारुन सुनीता वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बालापुर के सामने जंगली सुअर के शिकार के लिए रखे विस्फोटक को एक कुत्ते ने अपने मुंह में भर लिया।
इस दौरान जोर से धमाका हुआ और कुत्ते का जबड़ा उड़ गया। धमाके की आवाज सुनकर आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकत्री पुष्पा वर्मा सहित लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं बगल विद्यालय भी स्थित है। सीडीपीओ ने कहा कि अगर विस्फोटक बच्चों के हाथ लग जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी।
इस पर कार्रवाई की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में कोई भी ग्रामीण इस तरह की जानलेवा हरकत ना कर सके। इसकी सूचना तारुन पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं इस संबंध में तारुन थानाध्यक्ष आशीष कुमार राय ने बताया की सूचना मिली है जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: जंगली सुअर का शिकार करने आए शिकारियों को ग्रामीणों ने भगाया
