वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन सिंह कार्की बने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के प्रतिनिधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और मंडी व्यापारी जीवन सिंह कार्की को विधायक सुमित हृदयेश ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि कार्की के कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय योगदान और उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी वरिष्ठता और अनुभव का लाभ लेने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और मंडी व्यापारी जीवन सिंह कार्की को विधायक सुमित हृदयेश ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि कार्की के कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय योगदान और उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी वरिष्ठता और अनुभव का लाभ लेने के लिए विधायक ने यह फैसला लिया है।

विधायक सुमित हृदयेश ने जीवन सिंह कार्की से अपेक्षा की है कि वह कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अब बतौर प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की विधायक सुमित हृदयेश की अनुपस्थिति में जिले में होने वाली समस्त बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में प्रतिभाग करेंगे।

संबंधित समाचार