मुरादाबाद : ‘सीओ के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा’, सपाइयों ने डीआईजी को दिया शिकायती पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सीओ द्वारा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के मामले में सपाइयों ने गुरुवार को डीआईजी शलभ माथुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीआईजी को एक शिकायती पत्र दिया। कहा कि तत्कालीन क्षेत्राधिकारी महेश चंद गौतम ने महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के खिलाफ रंजिश …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सीओ द्वारा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के मामले में सपाइयों ने गुरुवार को डीआईजी शलभ माथुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीआईजी को एक शिकायती पत्र दिया। कहा कि तत्कालीन क्षेत्राधिकारी महेश चंद गौतम ने महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के खिलाफ रंजिश के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी भी अवैध तरीके से की गई थी।

सपाइयों का आरोप है कि जिन संगीन धाराओं में महानगर अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसमें न कोई भड़काऊ भाषण दिया गया था और न ही भड़काऊ कोई नारा लगाया गया था। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराकर सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो न्यायालय की शरण में जाएंगे।

ये है मामला
आपको बता दें कि बीती 21 अगस्त को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के नेतृत्व में गुजरात दंगों की पीड़िता बिकीस बानो के समर्थन में जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में तमाम सपाई शामिल थे। सपा नेता शाने अली शानु के मुताबिक, जुलूस की सूचना 48 घंटे पूर्व एलआई यू / स्थानीय सूचना इकाई को दे दी गई थी। जिसके बाद कार्यक्रम किया गया था। लेकिन, पुलिस ने इस मामले में बिना अनुमति जुलूस निकालने के साथ ही अन्य धाराओं में सपा नेता शाने अली शानू सहित कई सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकतर आरोपियों को जमानत मिल गई थी जबकि सपा नेता शाने अली शानू को जेल भेज दिया गया था। हालांकि अगले ही दिन शाने अली शानू कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गए थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रोफेसर की बीवी के गले से 70 हजार रुपये की चेन लूट ले गए बदमाश, बाइकर्स गैंग की तलाश में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार