आगरा: नहीं बदलेगा ताजमहल का नाम, तेजो महालय पर नहीं हुई कोई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। ताजमहल का नाम बदलने की चर्चा बीते मंगलवार से पूरे देश में चल रही है। लेकिन ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखने के प्रस्ताव पर कोई चर्चा हुई ही नहीं है। बीते मंगलवार को नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद के प्रस्ताव पर सभी की निगाहें थीं। हंगामे के कारण प्रस्ताव …

आगरा, अमृत विचार। ताजमहल का नाम बदलने की चर्चा बीते मंगलवार से पूरे देश में चल रही है। लेकिन ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखने के प्रस्ताव पर कोई चर्चा हुई ही नहीं है। बीते मंगलवार को नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद के प्रस्ताव पर सभी की निगाहें थीं। हंगामे के कारण प्रस्ताव पटल पर भले पेश नहीं हो सका। मगर इसे ताज के साथ एक और विवाद की शुरूआत कहा जा रहा है।

ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव मंगलवार को नगर निगम सदन की बैठक के एजेंडे में शामिल करने से राजनीतिक हलचल पैदा हो गई थी। एजेंडे में यह प्रस्ताव संख्या 4(7) के तहत 22वें नंबर पर सूचीबद्ध किया गया था। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी अजेंडे के मिनट्स मिलने के बाद सामने आई है। इसकी चर्चा शुरू होते ही प्रस्तावों को लेकर हंगामा प्रारंभ हो गया।

इसी बीच शोरगुल बढ़ने से मेयर ने सदन स्थगित करने की घोषणा कर दी। जिस पर प्रस्ताव पर चर्चा ही नहीं हो सकी। भाजपा के पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव लगाया था। उनके प्रस्ताव पर चर्चा होती उससे पहले ही बौद्धस्तूप के निर्माण के प्रस्ताव पर हंगामा हो गया और तेजोमहालय पर चर्चा नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें –UK PM Race : ऋषि सुनक ने अंतिम चुनाव कार्यक्रम में माता-पिता और पत्नी का जताया आभार, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार