Cervical Cancer Vaccine: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, कीमत से लेकर जानें इसकी खासियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेशी विकसित ‘क्वैड्रीवैलेंट’ ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (HVP) टीका आज लॉन्च कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) और SII के सीईओ अदर पूनावाला (Adar Poonawalla) आईआईसी दिल्ली में इसे लॉन्च किया। भारतीय फॉर्मा रेगुलेटर DCGI ने पिछले महीने एसआईआई को सर्वाइकल कैंसर …

नई दिल्ली। देश में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पहला स्वदेशी विकसित ‘क्वैड्रीवैलेंट’ ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (HVP) टीका आज लॉन्च कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) और SII के सीईओ अदर पूनावाला (Adar Poonawalla) आईआईसी दिल्ली में इसे लॉन्च किया। भारतीय फॉर्मा रेगुलेटर DCGI ने पिछले महीने एसआईआई को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन बनाने की इजाजत दे दी थी।

भारत में सर्वाइकल कैंसर 15 से 44 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं में दूसरा सर्वाधिक संख्या में पाया जाने वाला कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की कीमत 200-400 रुपये के बीच होगी। हालांकि, अभी अंतिम कीमत तय नहीं की गई है। पूनावाला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन अगले कुछ महीने में देश में उपलब्ध होगी। 2 साल में 200 मिलियन डोज़ उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को पहले देश में उपलब्ध कराई जाएगी उसके बाद दुनिया में सप्लाई की जाएगी। पूनावाला ने बताया कि उनकी कोशिश है कि अगले दो साल में इस टीके के 20 करोड़ डोज भारत में तैयार हो जाए।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सर्वाइकल कैंसर के लिए स्वदेशी रूप से विकसित पहला टीका लेकर आया है, जो कम उम्र की महिलाओं में प्रचलित है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। इस वैक्सीन के दाम काफी किफायती होंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर को रोकने में सफल रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चियों को कम उम्र में ही यह टीका दे दिया जाए तो वह ऐसे संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगी। इसका फायदा ये होगा कि उन्हें 30 वर्ष के बाद सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डेटा के अनुसार, भारत में 2019 में 42 लाख महिलाओं की जान सर्वाइकल कैंसर के कारण गई है।

इस वैक्सीन की खासियत
सर्विक्स एरिया में होने वाले कैंसर को सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। सभी महिलाओं में इसका खतरा रहता है। सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। भारत में 15-44 साल की महिलाओं में ये बीमारी आम है। 30 साल से ऊपर की महिलाओं में ये बीमारी हो सकती है। किसी महिला में सर्वाइकल कैंसर विकसित होने में 15-20 साल का वक्त लगता है। लेकिन कमजोर इम्युन सिस्टम वाली महिलाओं में यह 5-10 साल में ही हो सकता है। एचपीवी में लंबे समय तक होने वाले इंफेक्शन ही सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है।

ये भी पढ़ें : गुटखा खाने की लत छुड़वाने के लिए अपनाएं सौंफ का ये असरदार नुस्खा

संबंधित समाचार