गोरखपुर: दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत दो लाख का सामान किया पार
गोरखपुर, अमृत विचार। पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा में बुधवार की रात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख पच्चीस हजार नगदी समेत दो लाख का समान चोरी कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने …
गोरखपुर, अमृत विचार। पादरी बाजार स्थित पप्पू कटरा में बुधवार की रात चोरों ने हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख पच्चीस हजार नगदी समेत दो लाख का समान चोरी कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने पहुंचकर छानबीन की है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी संजय कुमार चौरसिया का पप्पू कटरा के पास हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार की रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकान पहुंचे और पुलिस को सूचना दी,चोरों ने शटर का ताला तोड़कर एक लाख पच्चीस हजार रुपए नकदी व दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए हैं।
यह भी पढ़ें –अस्पताल के पास पड़ा मिला नवजात शिशु के सिर और हाथ, मचा हड़कंप
