Indian Super League : आईएसएल सात अक्टूबर से, केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच होगा पहला मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का नया सत्र सात अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका पहला मैच कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल के उपविजेता केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच खेला जाएगा। वैश्विक फुटबॉल लीग की तर्ज पर आईएसएल के मैच गुरुवार और रविवार के बीच खेले जाएंगे। आईएसएल में भाग लेने …

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का नया सत्र सात अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका पहला मैच कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिछले साल के उपविजेता केरल ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच खेला जाएगा।

वैश्विक फुटबॉल लीग की तर्ज पर आईएसएल के मैच गुरुवार और रविवार के बीच खेले जाएंगे। आईएसएल में भाग लेने वाली टीमें अभी एशिया की सबसे पुरानी प्रतियोगिता डूरंड कप में खेल रही हैं। आईएसएल की समाप्ति के बाद अप्रैल में सुपर कप होगा। भारत की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग में दो सत्र के बाद पहली बार दर्शकों की भी स्टेडियम में वापसी होगी। अधिक से अधिक दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आईएसएल ने सप्ताहांत में अधिक मैच रखे हैं।

आईएसएल के नए प्रारूप के अनुसार लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें स्वत: ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीम एक चरण के प्लेऑफ में खेलेंगी जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों का निर्धारण होगा। मौजूदा चैंपियन हैदराबाद एफसी अपना पहला मैच नौ अक्टूबर को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई सिटी एफसी से खेलेगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम 20 मैच खेलेगी। इनमें से 10 मैच वह घरेलू मैदान पर खेलेगी।

ये भी पढ़ें : Japan Open 2022 : जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका