अयोध्या: सौरभ व प्रतिभा ने मारी शतरंज में बाजी
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत खेल सप्ताह के तहत तीसरे दिन गुरूवार को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। शतरंज खेल के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर एमएससी के सौरभ रहे। वहीं द्वितीय स्थान एमए के अंकुर तिवारी रहे। दूसरी ओर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बीए की …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत खेल सप्ताह के तहत तीसरे दिन गुरूवार को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। शतरंज खेल के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर एमएससी के सौरभ रहे। वहीं द्वितीय स्थान एमए के अंकुर तिवारी रहे। दूसरी ओर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बीए की प्रतिभा तिवारी व दूसरा स्थान बीपीएड की श्रुति सक्सेना ने हासिल किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक आनंद मौर्य, आशुतोष सिंह, अरुण सिंह, आदर्श सिंह, महेंद्र शुक्ला रहे। शुभारम्भ शिक्षक डॉ. विनोदिनी वर्मा, डॉ स्नेहा पटेल व कुमार मंगलम सिंह ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 2 सितम्बर को महिला एवं पुरुष वर्ग में कराटे की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-मेरठ: पुजारी की पत्नी के पास मिला अस्पताल से अगवा किया गया नवजात, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
