आज का राशिफल: 04 जून 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज व्यापारियों को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आप धोखा खा सकते हैं। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना …

मेष- आज व्यापारियों को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आप धोखा खा सकते हैं। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन- आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। निवेश के लिए दिन श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

सिंह- आज कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना का डर है। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

तुला- आज आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

धनु- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

मकर- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। यह समय निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कुंभ- आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन श्रेष्ठतम है।

मीन- आज काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।