उत्तराखंड: पर्यावरण और वनस्पति संरक्षण के क्षेत्र में रेंजर मदन सिंह बिष्ट समेत छह हस्तियों को मिला गिरिगंगा सम्मान-2022
हल्द्वानी/देहरादून, अमृत विचार। वन अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट को श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय ने गिरि गंगा सम्मान-2022 से सम्मानित किया है। देहरादून में विश्वविद्यालय परिसर में हुए बुग्याल अमृत महोत्सव-2022 में पर्यावरण संरक्षण व वनस्पतियां संरक्षण पर कार्य करने वाले छह हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय …
हल्द्वानी/देहरादून, अमृत विचार। वन अनुसंधान संस्थान हल्द्वानी के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट को श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय ने गिरि गंगा सम्मान-2022 से सम्मानित किया है। देहरादून में विश्वविद्यालय परिसर में हुए बुग्याल अमृत महोत्सव-2022 में पर्यावरण संरक्षण व वनस्पतियां संरक्षण पर कार्य करने वाले छह हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत व मैती आंदोलन के प्रेरक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एएन पुरोहित, पर्यटन विभाग के निदेशक सतीश चंद बागड़ी, हार्क संस्था के संस्थापक डॉ. महेंद्र सिंह कुंवर, पर्वतारोही गुलाब सिंह नेगी, बुग्याल छायाकार संजय चौहान को भी सम्मानित किया गया।
