आज का राशिफल। 02 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिजनों की चिन्ता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं। वृष आज म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता …

मेष

आज शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। परिजनों की चिन्ता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं।

वृष

आज म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें। आपके विचारों में नवीनता आयेगी। लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे।

मिथुन

आज कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा। मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें।

कर्क

आज बॉस आपका उत्साहवर्धन करेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नया टाइमटेबल बना सकते हैं। विवाह संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

सिंह

आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर ज़ोर न डालें। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी।

कन्या

आज पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें। शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे।

तुला

आज अचानक खर्च आपके बैंक-बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत न करें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

वृश्चिक

अाज वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ उत्तम समय का आनन्द लेंगे।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। छोटे बच्चे घर में शोरगुल मचा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

मकर

आज मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। रूढ़िवादी विचारों को त्यागें व लचीलापन अपनाएं। नजदीकी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंध काफी संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

कुंभ

आज यात्रा के दौरान परेशानियां होगी। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज एकान्त में रहना हितकर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है।

मीन

आज सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मधुर होंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।