मेहनती और दिल के साफ होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, जानें खूबियां व कमियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के साथ भविष्य का आकंलन किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से जातक की राशि से उसके भविष्यफल की गणना की जाती है, ठीक उसी तरह से अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के जरिए व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की …

नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के साथ भविष्य का आकंलन किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से जातक की राशि से उसके भविष्यफल की गणना की जाती है, ठीक उसी तरह से अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के जरिए व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। सितंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, सितंबर नौवां महीना होता है। इस महीने को मंगल ग्रह का महीना माना गया है। मान्यता है कि सितंबर महीने में जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है। जिसके कारण ये लोग साहसी व पराक्रमी होते हैं।

मेहनती व ईमानदार
सितंबर माह में जन्मे लोग मेहनती व ईमानदार होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये अपनी मेहनत के बल पर करियर में सफल मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें किसी भी समस्या का हल जल्दी मिल जाता है।

दिल के होते हैं साफ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर महीने में जन्मे लोगों का दिल कोमल होता है। ये इमोशनल होते हैं। ये दूसरों के सामने खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं।

कैसी होती है लव लाइफ
इन जातकों का वैवाहिक जीवन सुखद होता है। इन्हें पार्टनर का पूरा साथ मिलता है। हालांकि अपने स्वभाव व आदतों के कारण कई बार इन्हें लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

किस क्षेत्र में होते हैं सफल
सितंबर माह में जन्मे लोग अपने काम को बेहतरीन तरीके से करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर महीने में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार व राजनीतिज्ञ बन सकते हैं।

सितंबर में जन्मे लोगों में कमियां
सितंबर महीने में जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण गुस्सा जल्दी आता है। ये अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं। कहते हैं कि इन्हें एक बार गुस्सा आ जाए तो इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल होता है। ये रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये दूसरों का दखल अपने जीवन में पसंद नहीं करते हैं।

 

ये भी पढ़ें : Lalbaugcha Raja: जानें क्यों प्रसिद्ध हैं मुंबई के लाल बाग के गणपति, कहा जाता है मन्नत का राजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता