SL vs BAN : बांग्लादेश को एशिया कप से बाहर कर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने किया नागिन डांस, देखें वीडियो
नई दिल्ली। यूएई में एशिया कप 2022 का रोमांच जारी है। सभी टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर-चार स्टेज में जगह बना ली है। जबकि एक टीम का फैसला आज होगा। यह पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच जीतने वाली टीम होगी। वहीं शुक्रवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश …
नई दिल्ली। यूएई में एशिया कप 2022 का रोमांच जारी है। सभी टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर-चार स्टेज में जगह बना ली है। जबकि एक टीम का फैसला आज होगा। यह पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मैच जीतने वाली टीम होगी। वहीं शुक्रवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश पर दो विकेट से जीत दर्ज की। इस रोमांचक जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी नागिन डांस करते दिखे।
The next world war will be over countries picking up their side during #BANvSLpic.twitter.com/My4HRVACDs
— Rofl Gandhi 2.0 ? (@RoflGandhi_) September 1, 2022
चार साल पुराना बदला लिया
जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने नागिन डांस करते नजर आए। वे बांग्लादेशी खिलाड़ी और फैंस को चिढ़ा रहे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले 2018 निदाहास ट्रॉफी में बांग्लादेश ने श्रीलंका टीम को हराया था। तब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस किया था। अब बांग्लादेश को हराकर श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी ने नागिन डांस किया और चार साल पुराना बदला लिया।
Sri Lanka are through to the Super Four phase of #AsiaCup2022 after winning a nail-biter ?#SLvBAN | #AsiaCup2022 | ? Scorecard: https://t.co/pxH6nCOZsp pic.twitter.com/wTDsPa4Yju
— ICC (@ICC) September 1, 2022
श्रीलंका ने इस तरह बांग्लादेश को हराया
बता दें कि करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में बांग्लादेश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 183 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए अफिफ हुसैन ने 39 और मेहदी हसन ने 38 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाज वानिंदु हसारंगा और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। 184 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, मगर मिडिल ऑर्डर में टीम थोड़ी लड़खड़ाती नजर आई। श्रीलंका ने 45 रन पर पहला विकेट गंवाया। फिर 77 रन के स्कोर तक चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। यहां से कुसल मेंडिस ने 37 बॉल पर 60 रन और कप्तान दासुन सनाका ने 33 बॉल पर 45 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
ये भी पढ़ें : US Open 2022 : महिला युगल के पहले दौर में हारीं विलियम्स बहनें
