फिल्मों के बॉयकॉट पर अख्तर का बाउंसर, जावेद बोले- ये एक फेज है, जल्द खत्म होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में एक बाद एक बॉयकाट के भेंट चढ़ रहा है। जिस तरह से हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसको लेकर पूरा हिंदी सिनेमा जगत परेशान है। इस पर बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रया दी है । उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट …

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में एक बाद एक बॉयकाट के भेंट चढ़ रहा है। जिस तरह से हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इसको लेकर पूरा हिंदी सिनेमा जगत परेशान है। इस पर बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर ने प्रतिक्रया दी है । उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट करने को लेकर कहा है कि फिल्मों को बॉयकॉट किया जाना एक फेज है, जो जल्द ही खत्म हो जाायेगा।

बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट किये जाने को लेकर सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्मों को बॉयकॉट किया जाना यह महज एक फेज है। मुझे नहीं लगता ऐसा कोई कल्चर काम करता है। यदि आपकी फिल्म अच्छी है और दर्शकों को पसंद आती है तो वह बॉक्स ऑफिस पर जरूर अच्छा परफॉर्म करेगी।

वहीं यदि फिल्म अच्छी नहीं है और दर्शकों को पसंद नहीं आती है, तो वह परफॉर्म नहीं कर पाएगी। मुझे नहीं लगता कैंसिल या बायकॉट कल्चर फिल्म पर किसी तरह का प्रभाव डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पर हाे रहा दवा और दुआओं का असर, जानिए लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

संबंधित समाचार