संपत्ति रिकवरी के मामले में उत्तराखंड पुलिस है देश में नंबर वन, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनसीआरबी द्वारा प्रकाशित क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट में चोरी हुई संपत्ति/सामान की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस को पहला स्थान मिला है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चोरी के मामलों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम प्रयोग से राज्य पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड पुलिस के द्वारा चोरी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एनसीआरबी द्वारा प्रकाशित क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट में चोरी हुई संपत्ति/सामान की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस को पहला स्थान मिला है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चोरी के मामलों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम प्रयोग से राज्य पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाओं में गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ ही संपत्ति की प्राप्ति हेतु किए गए विशेष प्रयासों के कारण राज्य पुलिस का रिकवरी रेट देश में सबसे अधिक है।

डीजीपी ने बताया कि क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट जिसमें चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस 68.7 प्रतिशत के साथ नंबर वन पर है जो कि अन्य सभी राज्यों के राष्ट्रीय औसत 30.2 प्रतिशत के दोगुने से भी अधिक है। उत्तराखंड पुलिस के बाद तमिलनाडु 64.8 प्रतिशत दूसरे नंबर और हिमाचल प्रदेश 55 प्रतिशत रिकवरी के साथ तीसरे नंबर पर है।

संबंधित समाचार