रायबरेली: लखनऊ विश्वविद्यालय की मनमानी के खिलाफ स्नातक के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा मनमाने ढंग से छात्रों के विषय बदल दिए जाने को लेकर शुक्रवार को स्नातक छात्रों का गुस्सा फूटा है। विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में स्नातक छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान फिरोज गांधी कालेज के स्नातक छात्रों ने शुक्रवार …

रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा मनमाने ढंग से छात्रों के विषय बदल दिए जाने को लेकर शुक्रवार को स्नातक छात्रों का गुस्सा फूटा है। विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में स्नातक छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान फिरोज गांधी कालेज के स्नातक छात्रों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया है।

सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कालेज से लेकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी की। उनके आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा उनके द्वारा चयनित विषय को मनमाने ढंग से बदल दिया जाता है। जिससे छात्र परेशान है। कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने डीएम कार्यालय के सामने भी नारेबाजी की है।

उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने छात्रों से मिलकर उनकी बात सुनी और उसके बाद जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने भी छात्रों से मुलाकात की है। इस दौरान डीएम को छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: बीएचयू में स्नातक छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार