रुड़की : प्रेमी के लिए कर दी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
रुड़की, अमृत विचार। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार को हुई पथरी के युवक एक्कड़ गांव निवासी सतबीर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में मृतक की पत्नी और दूर के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का आरोपि के साथ प्रेम प्रसंग …
रुड़की, अमृत विचार। रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को मंगलवार को हुई पथरी के युवक एक्कड़ गांव निवासी सतबीर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में मृतक की पत्नी और दूर के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का आरोपि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसलिए सभी ने साजिश रचकर सतबीर को मौत के घाट उतार दिया।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि 30 अगस्त को सालियर मंगलोट रोड पर एक शव मिला। उसकी पहचान सतबीर पुत्र कुलबीर निवासी एकड़ थाना पथरी के रूप में हुई थी। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया।
पुछताछ में पता लगा कि सतबीर अपनी बुलेरो गाड़ी से दोस्तों के साथ पंजाब जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन ज्वालापुर में गाड़ी ठीक करवाने के बाद पंजाब की ओर दोस्तों के साथ रवाना हुआ।
पुलिस ने बाहदराबाद टोल प्लाजा पर सीसीटीवी केमरे चेक किए तो पता लगा कि सतबीर की गाड़ी में उसके रिश्तेदार गुरुसेवक देओल पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी ग्राम मदपुरी थाना बड़ापुर जिला बिजनोर और सोनू कुमार पुत्र खुशीराम निवासी हिदायतपुर अफजलगढ़ बिजनोर सवार हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एथल से गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछने पर पता चला कि गुरुसेवक का मृतक सतबीर की पत्नी नवनीत कौर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए उन्होंने मिलकर उसके पति सतबीर को मारने की योजना बनाई। इसके लिए पहले वह सतबीर को गोली मारकर मौत के घाट उतारना चाहते थे। बाद में चाकू से गला रेतकर उसे मारा गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।
