उत्तराखंड: राज्य की हर तहसील में चार सितंबर से 26 फरवरी तक होंगे विधिक जागरूकता कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त जिला विधिक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 4 सितंबर से 26 फरवरी तक राज्य के प्रत्येक तहसील में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से महिलाओं को उनके …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त जिला विधिक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 4 सितंबर से 26 फरवरी तक राज्य के प्रत्येक तहसील में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा।

शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए विशेष कार्याधिकारी सैयद गुफरान ने बताया कि प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व सदस्य सचिव आरके खुल्बे ने विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना है। यह कार्यक्रम 36 तहसीलों में होंगे, जहां-जहां तहसील विधिक सेवा समिति गठित है।

इसी के साथ नैनीताल में आयोजित हो रहे नंदा देवी महोत्सव में भी चार से सात सितंबर तक डीएसए मैदान में विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया जाएगा। जिसमें कानूनी सलाह, कानूनी अधिकारों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से कानूनी जानकारी दी जाएगी। स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। साथ ही व्हील चेयर का वितरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार