हरदोई: साउथ एशियन टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होंगे विपिन त्रिपाठी
हरदोई। पिछले कई सालों से अपने शैक्षिक कार्य क्षेत्र में किये जा रहे श्रेष्ठ सेवा व सामाजिक कार्यो में सहभागिता व साहित्य लेखन के क्षेत्र में किये गए असाधारण व उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत के कई राज्यो से चयनित प्रदेश के 55 व कुल 155 बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट शिक्षकों को …
हरदोई। पिछले कई सालों से अपने शैक्षिक कार्य क्षेत्र में किये जा रहे श्रेष्ठ सेवा व सामाजिक कार्यो में सहभागिता व साहित्य लेखन के क्षेत्र में किये गए असाधारण व उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत के कई राज्यो से चयनित प्रदेश के 55 व कुल 155 बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट शिक्षकों को सहभागी शिक्षण केंद्र लखनऊ में आयोजित समारोह व राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एलसी गौतम अपर सचिव महिला एवम बाल विकास मंत्रालय शैलेश प्रजापति शिक्षक व मोटिवेटर स्पीकर गुजरात सहित विभिन्न गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा।
शैक्षिक सेमिनार कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के लिए यहां से विपिन त्रिपाठी का चयन होना गौरव की बात है। विपिन त्रिपाठी टड़ियावां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में सहायक अध्यापक है। विपिन त्रिपाठी को आयोजन समिति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सिंतबर को आमंत्रित किया गया है। ज़िला स्तर पर उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उनका राष्ट्रीय पुस्तक प्रयास -एक पहल में उपस्थिति एवम ठहराव पर प्रकाशित नवाचार को प्रदेश स्तर पर सराहा गया था।इस वर्ष राज्य शिक्षक पुरुस्कार के लिए आवेदन करने वाले शिक्षको में भी वह शामिल रहे है।
उनका अनूठे मोती, गीत शहादत के,काव्य सृजन वाटिका, नवकृति काव्यांजलि सहित अनेक साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है।जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व भारत स्काउट गाइड की जनपदीय व मंडलीय रैलियों में आपके सराहनीय योगदान के लिए बीएसए व डीआईओएस द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
कोविड काल मे मोहल्ला क्लास व ऑनलाइन शिक्षण द्वारा आप जनमानस व बच्चो से जुड़े रहे है। अपने जनपद में स्थापित कोविड कंट्रोल सेंटर में मई जून 2021 में सेवा कर चुके है। आप हिमालय वुड बैज स्काउट मास्टर है और अपनी स्काउट टीम के साथ जिला स्तर पर पॉलीथिन रोको पर्यावरण सुरक्षा व बालिका शिक्षा पर विशेष अभियान अवकाश के दिनों में अनवरत चला रहे है। उक्त पुरुस्कार के लिए विपिन त्रिपाठी के साथ ही कछौना ब्लाक के चंदकेश यादव का।
यह भी पढ़ें:-बरेली: साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित
