बरेली: पुलिस ने साइबर ठगों से एक माह में बचाए 13 लाख रुपये, ठगों ने लालच देकर 39 लोगों के खातों से उड़ाए रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों ने बीते एक माह में अलग-अलग तरीकों से लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद ठगों ने उनके खातों में सेंध लगाकर लाखों रुपयों की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने 1.78 लाख रुपये वापस और 11.79 लाख कराए होल्ड करा दिए। करीब …

बरेली, अमृत विचार। साइबर ठगों ने बीते एक माह में अलग-अलग तरीकों से लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद ठगों ने उनके खातों में सेंध लगाकर लाखों रुपयों की ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने 1.78 लाख रुपये वापस और 11.79 लाख कराए होल्ड करा दिए। करीब 13 लाख रुपये साइबर ठगों से बचा लिए गए।

1 जुलाई से 31 जुलाई तक एसएसपी कार्यालय और साइबर सेल में साइबर ठगी के शिकार 39 लोगों ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि कस्टमर केयर, फाइनेंशियल फ्राड, बैंक डिटेल, ओटीपी, परिचित बनकर, खाते में पैसे भेजने की बात कहकर, हनी ट्रैपिंग और फेसबुक पर साइबर ठगों ने उन्हें अपना निशाना बनाया है। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से लाखों रुपये उड़ा दिए। साइबर टीम ने मामले की जांच कर 1.78 लाख रुपये वापस और 11.79 लाख कराए होल्ड करा दिए है।

जो कुछ समय बाद पीड़ितों के खाते में आ जाएंगे। इसके साथ ही लाखों रुपयों साइबर ठगों ने खातों से उड़ा भी दिए हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी को अपना ओटीपी न बताएं। रिमोट एक्सेस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड न करें। व्हाट्सएप और फेसबुक पर टू स्टेप वेरिफिकेशन कर लें। इसके साथ ही ऑनलाइन सामान खरीदते और बेचते समय सावधानी रखें। अपरिचित लोगों से सोशल साइट पर दोस्ती न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर 1930 पर फोन करके इसकी जानकारी भी दें।

ये भी पढ़ें – बरेली: पशुपालकों के लिए राहत, जिले को मिली दो एंबुलेंस

संबंधित समाचार