संभल : बस के इंतजार में खड़े छात्रों पर हॉकी से हमला, एक गिरफ्तार
संभल/असमोली, अमृत विचार। आईएफटीएम के छात्रों में गुरुवार को मनौटा पुल पर मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को फैसला कराने के लिए अपने साथी के साथ स्कूल बस का इंतजार रहे छात्रों की बाइक सवार युवकों ने लात घूंसों और हॉकी से पिटाई कर दी। …
संभल/असमोली, अमृत विचार। आईएफटीएम के छात्रों में गुरुवार को मनौटा पुल पर मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को फैसला कराने के लिए अपने साथी के साथ स्कूल बस का इंतजार रहे छात्रों की बाइक सवार युवकों ने लात घूंसों और हॉकी से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को आता देखकर बाइक सवार हाथ में तमंचा लहराकर फायरिंग कर फरार हो गए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ऐचोड़ा कम्बोह पुष्कर मेहरा ने बताया कि घायल की तहरीर के अनुसार आरोपियों के द्वारा हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्दी ही बाकी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव नगला सितार निवासी चौधरी सुरजीत पुत्र मित्र पाल ने शुक्रवार को थाना ऐचोड़ा कम्बोह पुलिस को तहरीर दी। तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में थाना क्षेत्र के गांव चितावली में अपनी बुआ के घर रहता है। थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी आकाश त्यागी पुत्र जितेंद्र लोधी पुर स्थित आईएफटीएम कॉलेज में बीएससी जेड बीसी का छात्र है। गुरुवार को वह अन्य छात्रों के साथ कॉलेज की बस से घर को आ रहा था।
बस जैसे ही मनौटा पुल पर पहुंची। नगली कस्बे के रहने वाले छात्र बस रुकवाकर पकौड़ी लेने लगे। आकाश के जल्दी आने की बात कहने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। मारपीट होने की बात उसने मुझे बताई थी। शुक्रवार की सुबह हम दोनों फैसला कराने के लिए थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा की भूड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे।
तभी अचानक से ही शाहपुर सिरपुडा निवासी सुहैल पुत्र असगर दो बाइक पर सवार होकर अपने आठ साथियों के साथ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज का विरोध करने पर लात घूंसों व हॉकी से मारपीट करने लगे। मारपीट होती देखकर आसपास के लोग दौड़े। जिन्हें देखकर वह हाथ में तमंचा लेकर चार पांच फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने पर सुहेल पुत्र असगर व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : नगर विकास विभाग की 1802.70 लाख की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम
