कानपुर के 11 एटीएम हैकर को सिक्किम पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह में 40 लोग हैं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एटीएम की हैकिंग करने वाले 16 हैकरों का पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएम हैकर पिछले कई महीने से वहां सक्रिय थे। गंगटोक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन हैकरों में 11 कानपुर के हैं। अन्य पांच हैकर यूपी के दूसरे जिलों से ताल्लुक रखते हैं। गंगटोक के एसपी …

कानपुर। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एटीएम की हैकिंग करने वाले 16 हैकरों का पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएम हैकर पिछले कई महीने से वहां सक्रिय थे। गंगटोक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन हैकरों में 11 कानपुर के हैं। अन्य पांच हैकर यूपी के दूसरे जिलों से ताल्लुक रखते हैं। गंगटोक के एसपी तेनजिंग लोडेन लेपचा ने कानपुर के पुलिस आयुक्त से संपर्क साधा है और एटीएम हैकरों का आपराधिक इतिहास मांगा है।

इन हैकरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस ने उनके पास से सैकड़ों एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। कानपुर धीरे- धीरे एटीएम हैकरों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां के कई एटीएम हैकर देश के अन्य हिस्सों में भी पकड़े गए हैं। गंगटोक पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में 40 सदस्य हैं। इनमें से 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 24 हैकरों की पहचान हो गई है। ये 24 हैकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पुलिस ने उनसे जुड़े वीडियो भी जब्त किए हैं। जिनके माध्यम से ही उनकी पहचान हुई है। एसपी के मुताबिक ये हैकर गरीबों और मजदूरों को रुपये का लालच देकर उनके दस्तावेजों से बैंकों में खाते खुलवाते हैं। इसके बाद उस खाते में एकमुश्त रकम जमा करते हैं और उसके बाद एटीएम से पैसे निकालते थे और पैसे निकालते समय ही एटीएम में क्लिप फंसा देते हैं। इससे पैसा तो निकल आता है, लेकिन ट्रांजेक्शन रद्द दिखाता है। इतना ही नहीं पैसा निकालने के बाद बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके ट्रांजेक्शन न होने की शिकायत भी करते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
चकेरी के विमान नगर निवासी अभिशेक यादव रामादेवी के मोहित गौतम, पीएसी ओल्ड लाइन के ऋषि कश्यप, गिरिजा नगर न्यू पीएसी लाइन के अभिजीत यादव, लाल बंगला के मोहम्मद फैज, गिरजा नगर के मनीष कुमार, श्याम नगर के मनीष यादव, विजय सरकार शिवकटरा चकेरी के सौरभ सिंह, विमान नगर चकेरी के किशन कश्यप, बिल्हौर के सूरज अग्निहोत्री, रायबरेली के सूर्यप्रताप, अयोध्या के सत्यनाथ मिश्रा, हरदोई बिलग्राम के सचिन कुमार, हरदोई के अभिजीत और राजस्थान के राजकुमार मीड़ा को गिरफ्तार किय गया है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले सात पुलिस कर्मियों को क्राइम ब्रांच ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार