अयोध्या : अब पुष्टाहार विभाग भी बनायेगा आधार, ब्लाकों पर बनेंगे केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड के अभाव में उनके बच्चे योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं हो सकेंगे। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग केंद्र के बच्चों को खुद आधार कार्ड बनाएगा। इसे लेकर शासन ने विभाग को हरी झंडी दे दी …

अमृत विचार, अयोध्या। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड के अभाव में उनके बच्चे योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं हो सकेंगे। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग केंद्र के बच्चों को खुद आधार कार्ड बनाएगा। इसे लेकर शासन ने विभाग को हरी झंडी दे दी है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह साल तक के बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। नामांकित बच्चों को मिलने वाली खाद्य सामग्री दाल, दलिया, चना, सोयाबीन व चावल मुहैय्या कराया जाता है। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभांवित किया जाता है। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

आधार कार्ड न होने की दशा में बच्चे योजनाओं से दूर रहते हैं। इन्ही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने पोस्ट ऑफिस के साथ ही बाल विकास पुष्टाहार विभाग को भी आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया है, ताकि केंद्र पर ही कार्ड बन जाए। हर ब्लॉक मुख्यालयों पर तकनीकी प्रणाली जल्द स्थापित की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी डा अनीता यादव ने बताया में 11 ब्लाक और मुख्यालयों समेत कुल 12 तकनीकी प्रणाली विभाग को मिली है। जल्द ही मशीनों को स्टाल किया जाएगा।

30 में 20 कर्मियों ने पास की परीक्षा, प्रशिक्षण का इंतजार

आधार कार्ड बाल विकास विभाग के कर्मचारी ही बनाएंगे। विभाग ने 30 कर्मियों का चयन कर सूची निदेशालय को भेजी थी। विगत दिनों हुई परीक्षा में 20 कर्मचारी उत्तीर्ण हो चुके हैं। इन कर्मियों का जल्द ही आधार कार्ड बनाने के दौरान प्रयोग होने वाली विधियों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बहराइच: कृषि उत्पादन आयुक्त ने किया पुष्टाहार उत्पादन इकाई का उद्घाटन

संबंधित समाचार