शहरी निकायों में इंटर्नशिप की योजना लांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के साढ़े चार हजार से अधिक शहरी निकायों में छात्रों को इंटर्नशिप देने के लिए गुरुवार को यहां एक अनूठी योजना लांच की। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्यूलिप नामक इस योजना को लांच किया। इस योजना के तहत स्नातक स्तर …

नई दिल्ली। देश के साढ़े चार हजार से अधिक शहरी निकायों में छात्रों को इंटर्नशिप देने के लिए गुरुवार को यहां एक अनूठी योजना लांच की। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्यूलिप नामक इस योजना को लांच किया।

इस योजना के तहत स्नातक स्तर के छात्र देश के देश की 100 स्मार्ट सिटी और 4.5 हजार शहरी निकायों में इंटर्नशिप कर सकेंगे। इस योजना में उन्हें नगर के शहरी निकायों में विभिन्न कार्यों तथा विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा और बाद में उन्हें एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा जिससे उनके रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी और इस तरह वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकेंगे।

इस समारोह में एक पोर्टल भी लांच किया गया जिसके माध्यम से कोई भी छात्र अपना पूरा विवरण उसमें भर कर सकता है कि वह कहां और किस विषय में शहरी निकायों के साथ इंटर्नशिप करना चाहता है। इस योजना में कोई छात्र स्नातक करने के डेढ़ साल के भीतर यह इंटर्नशिप कर सकेगा। इस पोर्टल का निर्माण भी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दो इंटर्न छात्रों ने ही किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की घोषणा की थी । इस योजना के तहत इस वर्ष कम से कम 25000 छात्रों को शहरी निकायों में इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।

संबंधित समाचार