आज का राशिफल। 03 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपनी गलतियों को सुधारें व उन्हें न दोहराने का संकल्प लें। स्वजन आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण शान्त रहेगा। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण अच्छे अवसरों को खो सकते हैं। वृष आज बच्चों और जीवनसाथी को समय अवश्य दें। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आसपास का वातावरण भी हंसी-मजाक …

मेष

आज अपनी गलतियों को सुधारें व उन्हें न दोहराने का संकल्प लें। स्वजन आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण शान्त रहेगा। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण अच्छे अवसरों को खो सकते हैं।

वृष

आज बच्चों और जीवनसाथी को समय अवश्य दें। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आसपास का वातावरण भी हंसी-मजाक व मनोरञ्जन से भरपूर रहेगा। व्यवसाय में स्थिरता होने के कारण सन्तुष्ट रहेंगे। लाभ के उद्देश्य से कार्यशैली में बदलाव भी कर सकते हैं।

मिथुन

आज सेहत भी अच्छी रहेगी। पैतृक कारोबार में थोड़ी उलझन हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। मन में कई सारी योजनाएं चलती रहेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप आज स्वयं के लिए समय निकालेंगे।

कर्क

आज विद्यार्थी अपने किसी विषय को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हो सकते हैं। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। अपनी बातों को मनवाने के लिए ज्यादा जोर न दें।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सम्मान करें। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप थोड़े दिशाहीन हो सकते हैं। कारोबार में प्रगति होगी। भोग-विलास में वृद्धि होगी। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या

आज जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। पुराने अनुभवों का लाभ मिल सकता है। नए मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। निजी रिश्तों को लेकर भावुक रहेंगे।

तुला

आज जीवनसाथी का अनादर न करें। विरोधियों से सावधान रहें। धन की आमदनी के नए मार्ग खुल सकते हैं। दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है। स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधाएं आने की आशंका है।

वृश्चिक

आज अधूरे कार्यों को समेटने में लगे रहेंगे। शुभकार्यों पर धन खर्च हो सकता है। आप लोगों की सहायता को लेकर तत्पर रहेंगे। नए मित्र बन सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं।

धनु

आज पुरानी नकारात्मक बातें स्मरण में आ सकती हैं। दिनचर्या थोड़ी असन्तुलित रहेगी। दिखावे पर धन खर्च हो सकता है। गलत संगत के कारण आपको हानि हो सकती है। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ में अपना समय बर्बाद न करें।

मकर

आज पैतृक संपत्ति के मामले हल हो सकते हैं। अज्ञात भय दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। अधूरे कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ

आज वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों की मदद से लम्बित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। पुराने संबंध नए रूप में सामने आयेंगे। राजनीतिक लोग कोई बड़ा कूटनीतिक निर्णय ले सकते हैं।

मीन

आज लम्बी यात्रा थकाऊ व उदासीन हो सकती है। गूढ़ विषयों के अनुसंधान में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।