Legends League Cricket : सौरव गांगुली ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट से वापस लिया नाम, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली लीजेंड्स क्रिकेट लीग से नाम वापस ले लिया है। वह करीब 10 साल बाद मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन लेकिन इस पर ब्रेक लग गया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष गांगुली निजी कारण और समय नहीं होने के …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली लीजेंड्स क्रिकेट लीग से नाम वापस ले लिया है। वह करीब 10 साल बाद मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन लेकिन इस पर ब्रेक लग गया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष गांगुली निजी कारण और समय नहीं होने के चलते लीजेंड्स क्रिकेट लीग से नाम वापस लिया है।

आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल 16 सितंबर को इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। मैच में इंडिया टीम की कप्तानी सौरव गांगुली के हाथों में थी, लेकिन उन्होंने मैच से नाम वापस ले लिया है।

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली सिर्फ चैरिटी के लिए एक ही मैच खेलने वाले थे, लेकिन समय की कमी के चलते इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। गांगुली इस मैच को लेकर काफी उत्सुक थे और जिम में तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मैच को न खेलने का फैसला किया है। वे आखिरी बार आईपीएल में नजर आए थे।

वीरेन्द्र सहवाग बन सकते हैं कप्तान
सौरव गांगुली के बाहर जाने के बाद वीरेन्द्र सहवाग को इंडिया महाराजा टीम की कप्तानी मिल सकती है। सहवाग के अलावा हरभजन सिंह भी कप्तान बनने के दावेदार हैं। इस बार लीजेंड लीग में कुल 16 मैच होने हैं। लीग की शुरुआत 16 सितंबर को भारत महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स की बीच मुकाबले से होगी। वहीं, फाइनल मैच आठ अक्टूबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : Zimbabwe vs Australia : जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसके घर में हराया

संबंधित समाचार