बरेली: फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड ने किसान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड को भगाने गए किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिरौली के गांव बसंतपुर का रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग रूप पाल …

बरेली,अमृत विचार। खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड को भगाने गए किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिरौली के गांव बसंतपुर का रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग रूप पाल के रिश्तेदारों ने बताया कि कल देर रात जंगली सांड का झुंड खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। जब वह उन्हें भगाने गया तो एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को राहगीरों और गांव वालों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जमीन के विवादों की समस्या सबसे ज्यादा

 

संबंधित समाचार