हल्द्वानी: भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग हुई तेज, आप ने फूंका धामी सरकार का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में पेपरलीक और विधानसभा में बैकडोर भर्तियों का मामला उजागर होने के बाद जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली धामी सरकार हर आमोखास के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार तक एसटीएफ 33 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। बावजूद इसके भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में पेपरलीक और विधानसभा में बैकडोर भर्तियों का मामला उजागर होने के बाद जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली धामी सरकार हर आमोखास के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार तक एसटीएफ 33 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

बावजूद इसके भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को जेल रोड चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार को पुतला फूंका और राज्य सरकार से जल्द से जल्द भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान धामी सरकार होश में आओ, नहीं सहेंगे भ्रष्टाचार के नारे भी लगाए। इस मौके पर रवि कुमार, मोहन चंद्र, सुरेश कुमार, लल्लन, गुफरान, शांति, पप्पू, विनोद आदि रहे।

 

संबंधित समाचार