गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भर्ती घोटालों पर खोली उत्तराखंड के भ्रष्ट नेताओं की पोल, गीत हो रहा वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। इन दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामला और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड में घमासान मचा है। हर कोई भाजपा की धामी सरकार को घेरते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग रहा है। इस बीच उत्तराखंड के जाने माने …

देहरादून, अमृत विचार। इन दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामला और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड में घमासान मचा है। हर कोई भाजपा की धामी सरकार को घेरते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग रहा है। इस बीच उत्तराखंड के जाने माने लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने वर्तमान राजनीति और राजनेताओं की पोल खोलता एक गीत गुनगुनाया है।

शनिवार को ‘तुम जनसेवक राजा ह्वोग्य लोकतंत्र मा, हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’ गीत जैसे ही गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के ऑफिशियल चैनल पर अपलोड हुआ, लोगों ने उसे हाथों हाथ ले लिया। इस जनगीत के जरिये नरेंद्र सिंह नेगी ने आम लोगों की भावना को पूरजोर तरीके से सामने रखा है।

इसके पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ‘कमीशन कु मीट भात रिश्वत कु रैलू’, ‘नेता बणिक दिखौलू रे, मार ताणी आखरी दौं, पैली अपणा लगौलू रे, मार ताणी आखरी दौं’ से भ्रष्ट राजनीति की पोल खोली थी। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने राज्य आंदोलन के दौरान और राज्य निर्माण के बाद सत्ता और राजनीति की कुव्यवस्था पर गीत लिखे। रेवड़ियों की तरह लालबत्ती बांटने पर ‘नौछमी नारायण’ गीत ने तो कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर रास्ता तक दिखा दिया।

वायरल गीत में गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने सवाल उठाया है कि केवल नेताओं बच्चे नौकरी के काबिल हैं, प्रजा के नौनिहाल किसी काम के नहीं हैं? अब हम नेताओं की धांधली और भ्रष्टाचार को नहीं चलने देंगे। अभी तक हम सुस्त थे और अब हम जागरूक हो गए हैं।

संबंधित समाचार