सुल्तानपुर: अनमय को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, परिवार ने सीएम योगी से मांगी मदद, बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी कर रहे अपील
सुल्तानपुर। सात माह के अनमय स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी जैसी जटिल बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए अमेरिका से करीब 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन मंगाया जाना है। इतनी बड़ी रकम के लिए जिले के आम से लेकर खास तक सोशल मिडिया को हथियार बनाकर लोगों से मदद मांग रहे है। अनमय के …
सुल्तानपुर। सात माह के अनमय स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी जैसी जटिल बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए अमेरिका से करीब 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन मंगाया जाना है। इतनी बड़ी रकम के लिए जिले के आम से लेकर खास तक सोशल मिडिया को हथियार बनाकर लोगों से मदद मांग रहे है। अनमय के माता-पिता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले है।
सीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने अनमय को चॉकलेट भी दिया। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने अनमय की मां अंकिता सिंह और पिता सुमित कुमार सिंह को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सीएम के आश्वासन के बाद माता-पिता ने राहत की सांस ली है।

सोशल मीडिया बना मदद के लिए मुख्य हथियार
सोशल मीडिया पर अनमय की मदद के लिए चल रही अपील में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं और आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। अंकिता की मानें तो करीब माह भर में देश विदेश से करीब 30 हजार लोगों ने मदद की है। अब तक सवा करोड़ रुपये के लगभग इंतजाम हो गए हैं।
मनोज मुंतशिर से लेकर सोनू सूद तक आए आगे
अनमय की मां अंकिता सिंह ने सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार लगाई थी। फिल्म एक्टर सोनू सूद ने 54 सेकंड का एक वीडियो बनाकर देशवासियों से मदद की अपील की थी। इसके अलावा दिग्गज गीतकार मनोज मुंतसिर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से अनमय के लिए मदद मांगी थी।
कई जनप्रतिनिधियों ने सीएम को लिखा पत्र
भाजपा विधायक विनोद सिंह, कादीपुर भाजपा विधायक राजेश गौतम, इसौली विधायक ताहिर खान व जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद मिश्र व शाहगंज विधायक सुरेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर विवेकाधिकार कोष से मदद करने का आग्रह किया था। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने 11 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
बैंक कर्मचारी है अनमय के पिता
अनमय के पिता सुमित कुमार सिंह बैंक कर्मचारी हैं। बच्चे को करीब तीन माह पहले अनमय की शारीरिक ग्रोथ में कुछ कमी हुई, परिवार ने उसे दिल्ली के सर गंगा राम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल में दिखाया। वहां पता चला कि अनमय को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप वन नाम की गंभीर बीमारी हो चुकी है। जो करोड़ो बच्चों में एकाध को ही होती है। इस बीमारी के लक्षण मात्र छह माह में ही आने लगते हैं और दो साल के भीतर ही बच्चे की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें-मासूम बच्चा, दुर्लभ बीमारी, इलाज- 16 करोड़ का इंजेक्शन और फिर लकी ड्रा…
