बाराबंकी: कारागार में 22 और मिले एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की एचआईवी जांच में 22 मरीज पाए गए है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा है। पिछले दस अगस्त से जेल में तीन चरणों में कैम्प लगाकर एचआईवी की जांचें की गई। अब प्राप्त हुए संक्रमितों की एआरटी कराई जाएगी। यह जानकारी आज शनिवार …

बाराबंकी। बाराबंकी जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की एचआईवी जांच में 22 मरीज पाए गए है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कम्प मचा है। पिछले दस अगस्त से जेल में तीन चरणों में कैम्प लगाकर एचआईवी की जांचें की गई। अब प्राप्त हुए संक्रमितों की एआरटी कराई जाएगी।

यह जानकारी आज शनिवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार दोहरे ने अमृत विचार से खास बातचीत दौरान बताई । आगे उन्होंने बताया कि बीती 1 जनवरी से जिले में 52 मरीजों की एआरटी चल रही है। वर्ष 2012 से अब तक जिले में 370 मरीजों की एआरटी की गई है। बीते 10 अगस्त 1 सितंबर के बीच में कराई गई जांचों में अब तक 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

इनमें से चार मरीजों की एआरटी चल रही थी। अब नए 22 मरीजों की एआरटी की जाएगी। इसी तरह अगले महीने जेल में बंद महिला कैदियों की भी जांच का अभियान चलाया जाएगा। इन मरीजों में इंजेक्शन की मदद से नशा व दूसरों से संबंध रखने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: इंजेक्शन से ड्रग्स लेने से बढ़ रहे एचआइवी मरीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव