गर्भवती हथिनी की मौत मामले में दो हिरासत में
तिरुवनंतपुरम। गर्भवती हाथिनी की मौत की जांच कर रही केरल की वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वन अधिकारी चुस्ती से इसकी जांच कर रहे हैं। हाथिनी पलक्कड़ जिले के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में रहती थी। स्थानीय मनारकाडु पुलिस स्टेशन ने बुधवार को इस दर्दनाक घटना को लेकर …
तिरुवनंतपुरम। गर्भवती हाथिनी की मौत की जांच कर रही केरल की वन विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वन अधिकारी चुस्ती से इसकी जांच कर रहे हैं। हाथिनी पलक्कड़ जिले के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में रहती थी।
स्थानीय मनारकाडु पुलिस स्टेशन ने बुधवार को इस दर्दनाक घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया। पुलिस उप निरीक्षक टी.के. रामचंद्रन ने कहा, “वन विभाग और पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं और हम इस अपराध के पीछे के विलेन को खोजने के लिए आश्वस्त हैं।”
बता दें कि केरल के कोच्चि में कुछ लोगों ने मानवता को शर्मसार करते हुए 15 वर्षीय गर्भवती हथिनी को अनानास में भरकर पटाखे खिला दिए। ये पटाखे हथिनी के मुंह में फट गए। जिससे हाथी के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी।” इस घृणित कार्य की देशभर की हस्तियों और फिल्मी हस्तियों ने निंदा की थी।
एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, “हथिनी को पानी से निकालने की हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद वह बाहर नहीं आई और मर गई।”
अपनी नाराजगी जताते हुए गुरुवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि इस तरह किसी प्राणी को मारना भारतीय संस्कृति नहीं है। पर्यावरण मंत्री ने बुधवार को हथिनी की मौत पर रिपोर्ट मांगी और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले गर्भवती हथिनी की मौत के मामले में हैदराबाद शहर की यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ने इसमें शामिल बदमाशों की पहचान बताने वाले को दो लाख रुपये के ईनाम की पेशकश की।
