अयोध्या: खेल सप्ताह के तहत बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल सप्ताह के अन्तर्गत पांचवे दिन शनिवार को छात्र वर्ग में कराटे प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान बीपीईएस के प्रखर उपाध्याय व दूसरे स्थान पर आदर्श सिंह रहे। दूसरी ओर जिला स्तर के छोटे बच्चों को भी आत्मरक्षा के …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल सप्ताह के अन्तर्गत पांचवे दिन शनिवार को छात्र वर्ग में कराटे प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान बीपीईएस के प्रखर उपाध्याय व दूसरे स्थान पर आदर्श सिंह रहे। दूसरी ओर जिला स्तर के छोटे बच्चों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाया गया। बच्चों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
खेल प्रशिक्षक योगेश्वर सिंह व श्रीकांत द्विवेदी ने प्रतिभागियों से परिचय कर खेल का शुभारम्भ किया। निर्णायक हरिओम शर्मा, कुमार मंगलम सिंह, आनंद मौर्य, महेंद्र शुक्ला, वरुण सिंह रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा एक्टिविटी क्लब एवं महिला अध्ययन केंद्र के सदस्य मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 4 सितंबर को महिला एवं पुरुष वर्ग में वालीबॉल प्रतियोगिता दीक्षा भवन स्थित खेल मैदान में 2 बजे से होगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
