लखनऊ : अश्लील वीडियो दिखाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़ाज़िल नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर ने उसी मकान में रहने वाली एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बता दें कि आरोपी बच्ची को छत पर अकेला पाकर उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद उसने बच्ची …

अमृत विचार, लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़ाज़िल नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर ने उसी मकान में रहने वाली एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बता दें कि आरोपी बच्ची को छत पर अकेला पाकर उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद उसने बच्ची से अश्लील हरकत कर दी।

इसी बीच बच्ची तेज आवाज में चिल्लाने लगी। बेटी की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। पकड़े जाने के भय से आरोपी वहां से भाग निकला। उसके बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची के पिता ने सआदतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस सम्बन्ध में सआदतगंज कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ मिश्र के मुताबिक, सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने मूलरूप से हरदोई जनपद निवासी अरविंद यादव को गिरफ़्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के मोबाइल की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी संख्या में अश्लील वीडियो मिले हैं।

पीड़िता और आरोपी एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अरविंद यादव के द्वारा बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ अश्लील हरकतें किए जाने की पुष्टि हुई है जिसके आधार पर अरविंद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- इटावा: तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार