लखनऊ : जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के बाद महिला का ईंट से फोड़ा सिर
अमृत विचार, लखनऊ । विकास नगर क्षेत्र में दबंग ने पड़ोसी महिला पर सरेआम जातिसूचक टिप्पणी कर दी। जब महिला ने दबंग का विरोध तो वह गुस्से से बौखला गया। इस बौखलाहट में दबंग ने ईंट से महिला का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलवार वहां से फरार हो गया। आनन-फानन महिला को गंभीर हालत …
अमृत विचार, लखनऊ । विकास नगर क्षेत्र में दबंग ने पड़ोसी महिला पर सरेआम जातिसूचक टिप्पणी कर दी। जब महिला ने दबंग का विरोध तो वह गुस्से से बौखला गया। इस बौखलाहट में दबंग ने ईंट से महिला का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलवार वहां से फरार हो गया। आनन-फानन महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला ने विकासनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए पड़ोसी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विकासनगर थानाक्षेत्र के सबौली सेक्टर सी निवासी सुशील रावत एलडीए कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी राजा उनके रंजिश रखता है। यही वजह है कि उनके पारिवार से आए दिन झगड़ा करता है। पीड़ित ने बताया कि बीते 30 अगस्त को उनकी मां घर के बाहर खड़ी थी। मां को दरवाजे पर खड़ा होता देख राजा उनके छोटे भाई को सरेआम गालियां देने लगा। इस पर उनकी मां ने विरोध किया तो वह उनकी मां से भी अभद्रता करने लगा।
बताया कि जब उनकी मां ने राजा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की तो वह बौखला गया। इस बौखलाहट में राजा ने उनकी मां पर पथराव कर दिया। सिर पर ईंट लगाने से उनकी लहूलुहान हो गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिवार के सदस्य उनके मां को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद पीड़ित ने राजा के खिलाफ विकास नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में विकासनगर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिहं ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर प्लम्बर को सरेराह पीटा, मुकदमा दर्ज
