बहराइच: सेंध लगाकर मकानों में घुसे चोर, नकदी समेत समान भी किया चोरी
बहराइच। जिले के बसंतापुर गांव में शनिवार रात चोर मकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुराई। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर बसंतापुर में शनिवार देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने गांव निवासी चंदन …
बहराइच। जिले के बसंतापुर गांव में शनिवार रात चोर मकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों की संपत्ति चुराई। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर बसंतापुर में शनिवार देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने गांव निवासी चंदन गौड़ के मकान में सेंध लगा दी। इसके बाद सभी ने बर्तन, कपड़ा और अनाज की चोरी की।
इसके बाद चोरों ने कौशल गौड़ के मकान से पांच हजार रुपया नकदी, बच्चों का स्कूली बैग और कपड़े चोरी की। सुबह उठने पर परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ : ज्वैलर्स शॉप का शटर काटकर 13 लाख के गहने चोरी
