मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बिना भेदभाव के नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा रामपुर का विकास
रामपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर का विकास बिना भेदभाव के नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। कहा कि अब गुंडों के हाथों में नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए रामपुरी चाकू का उपयोग होगा। रामपुरी चाकू, टोपी, चटापटी, वायलिन को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मोहम्मद …
रामपुर,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर का विकास बिना भेदभाव के नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। कहा कि अब गुंडों के हाथों में नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए रामपुरी चाकू का उपयोग होगा। रामपुरी चाकू, टोपी, चटापटी, वायलिन को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां बिना नाम लिए कहा कि पहले स्वयं के हितों के लिए योजनाएं बनती थीं। जनता का हक काटकर जो ऐसा करते थे वह अब सजा भी भुगत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद मे निवेश पर जोर देते हुए 72 करोड़ की योजनाओं का शिलांयास और लोकापर्ण किया। उन्होंने बिलासपुर में इंडस्ट्रीज एरिया डवलप करने और रुद्र-बिलास चीनी मिल का आधुनिकीकरण कराए जाने का भरोसा दिलाया।
पुलिस लाइन पर बने हेलीपैड पर रविवार को 11:37 बजे मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरा इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में बन रही बहुमंजिला इमारतों को इलैक्ट्रिक वाहन में बैठकर अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिशु सदन पहुंचे और बच्चों से रुबरू हुए। फिजीकल कालेज स्टेडियम पर मुख्यमंत्री चार मिनट पूर्व 12:56 पर पहुंचे जहां उनको फूल माला पहनाकर और स्मृति चिंह देकर नेताओं और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को रामपुर के लोगों ने जो सहयोग दिया है उसका आभार जताने आए हैं।

सरकार भी रामपुर के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएगी। पूर्व मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि उन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए लोगों का शोषण किया। राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज की इमारत में अपना कार्यालय चला रहे एक स्कूल खुलवा लिया है। कहा कि मदरसा आलिया की इमारत पर कब्जा कर लिया। वहां की बहुमूल्य पांडुलिपियों को ले गए भाजपा सरकार ने उन बहुमूल्य पांडुलिपियों को वापस कराया। मॉडल मांटेसरी स्कूल को हड़पने का काम किया जिसमें पुन: स्कूल खोला जा रहा है। पटवाई में बने अमृत सरोवर की बाबत कहा कि उसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में करके रामपुर को पहचान देने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यो को गिनाया। कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है दंगा मुक्त प्रदेश रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने 23 मिनट 16 मिनट के भाषण से पूर्व कोरोना में मां-बाप के खत्म हो जाने पर अली शाह को दस लाख रुपये का चेक, परिवार में एक की मौत होने पर चारू सिंह को लेपटॉप, सौंद्रयी सक्सेना को टेबलेट, शबीना को स्मार्ट फोन दिया। कुपोषित बच्चे के पोषित होने पर उसे अपनी गोद में लेकर खीर खिलाई।
इस मौके पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, संजय गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी, पैक्सपेड के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, विधायक राजबाला, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिला प्रभारी राजीव सिसौदिया और जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लक्ष्य तय था, न डिगे और न किसी का नाम लिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो टूक
