अब और बढ़ेंगी यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें, उत्तराखंड पुलिस जारी करेगी एक और नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सड़क पर शराब पीना और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना यूट्यूबर बॉबी कटारिया के लिए महंगा साबित हो गया है। मामले में अब उत्तराखंड पुलिस बाबी कटारिया के खिलाफ जल्द लुक आउट नोटिस जारी करने जा रही है। बताते चलें कि बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर …

देहरादून, अमृत विचार। सड़क पर शराब पीना और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना यूट्यूबर बॉबी कटारिया के लिए महंगा साबित हो गया है। मामले में अब उत्तराखंड पुलिस बाबी कटारिया के खिलाफ जल्द लुक आउट नोटिस जारी करने जा रही है।

बताते चलें कि बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह किमाड़ी क्षेत्र में बीच सड़क पर टेबल और कुर्सी लगाकर शराब पीता हुआ दिख रहा है। उसके बाद वह बुलेट चलाता भी दिख रहा है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बॉबी कटारिया की अग्रिम जमानत कोर्ट से खारिज हो चुकी है। बॉबी की गिरफ्तारी के लिए पांच-छह दबिशें दी जा चुकी हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। ऐसे में उसकी कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मंगलवार तक उसका लुक आउट नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। बॉबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसमें वह गिरफ्तार हो सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस ने उसका लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

संबंधित समाचार