बहराइच: महिला को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, मौत, परिवारीजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के चहलवा गांव निवासी महिला रविवार को चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के निकट बकरी को घास चरा रही थी। तभी बैराज से निकले मगरमच्छ ने महिला को पानी में खींच लिया। उसका पैर चबा लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सुजौली …

बहराइच। जिले के चहलवा गांव निवासी महिला रविवार को चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के निकट बकरी को घास चरा रही थी। तभी बैराज से निकले मगरमच्छ ने महिला को पानी में खींच लिया। उसका पैर चबा लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट में रविवार को सुबह चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्राम पंचायत चहलवा के रामबृक्ष पुरवा गांव निवासी 48 वर्षीय सीमा सिंह पत्नी दीपक सिंह घाघरा बैराज पर गेरुआ नदी के मोहाने के पास बकरी चराने गई थी। तभी नदी में पानी भरने के दौरान मगरमच्छ उसे दबोच कर पानी में खींच लिया।

इस दौरान महिला के चीखने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े वह जबतक महिला को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा पाते, तबतक मगरमच्छ महिला का एक पैर पूरी तरह खा चुका था। ग्रामीण जब तक महिला को मगरमच्छ से छुड़ा पाते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। वहीं घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया व आसपास तथा क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 मिनट संघर्ष करती रही महिला

महिला को मगरमच्छ ने पीछे से दबोच लिया। महिला मगरमच्छ से अपने को छुड़ाने के लिए लगभग 10 मिनट तक संघर्ष करती रही, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: नदी में पानी पीने गये वृद्ध को खींच ले गया मगरमच्छ

संबंधित समाचार