UKSSSC पेपरलीक मामला: गिरोह के सरगना सादिक मूसा समेत 21 पर गैंगस्टर, देखें गुनहगारों की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गिरोह के सरगना सैयद सादिक मूसा, आरएमएस सॉल्यूशन लिमिटेड के मालिक राजेश चौहान और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह समेत 21 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से सैयद मूसा और उसका एक साथी फरार है। इनकी तलाश में एसटीएफ …

देहरादून, अमृत विचार। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गिरोह के सरगना सैयद सादिक मूसा, आरएमएस सॉल्यूशन लिमिटेड के मालिक राजेश चौहान और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह समेत 21 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से सैयद मूसा और उसका एक साथी फरार है। इनकी तलाश में एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है। गैंगस्टर के मुकदमे में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों में से 19 लोग शामिल हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के संबंध में 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में कुल गिरफ्तार में से 19 और दो फरार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रायपुर थाने में इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेपर लीक मामले में अब तक गिरोह का सरगना अंबेडकर नगर निवासी सैयद सादिक मूसा बताया जा रहा है। उसने केवल उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में भी इस तरह की परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं। उसका एक साथी योगेश्वर राव भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

गिरोह का सरगना: सैयद सादिक मूसा निवासी अब्दुल्लापुर, अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
गिरोह के सदस्य: आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का डायरेक्टर राजेश कुमार चौहान : जानकीपुरम, लखनऊ
योगेश्वर राव : इंदिरा नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
शशिकांत : रमेशपुरम तल्ली, हल्द्वानी, उत्तराखंड
बलवंत रौतेला : कोलीढेक, लोहाघाट, नैनीताल
हाकम सिंह रावत : लिवाड़ी, मोरी उत्तरकाशी, उत्तराखंड
केंद्रपाल सिंह : टीचर्स कॉलोनी, धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
जयजीत दास : ग्राम भिस्वा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, हाल पंडितवाड़ी, देहरादून
चंदन सिंह मनराल : ग्राम लखनपुर, रामनगर, नैनीताल
जगदीश गोस्वामी : चांदीखेत, गोनाई, चौखटिया अल्मोड़ा
कुलवीर सिंह : तरला आमवाला, रायपुर, देहरादून (मूल निवासी शादीपुर, बास्टा,
चांदपुर, बिजनौर)
दिनेश चंद्र जोशी : गैस गोदाम रोड, कुसुमखेड़ा, नैनीताल
अभिषेक वर्मा : शेरपुर, थाना बक्शी तालाब, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
मनोज जोशी : ग्राम शेरा, जिला चंपावत, उत्तराखंड
मनोज जोशी : ग्राम मयोली, जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड
दीपक शर्मा : गुरुतेगबहादुर, यमुनानगर, हरियाणा
महेंद्र सिंह चौहान : जसपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
हिमांशु कांडपाल : कांडा गूठ, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
तनुज शर्मा : गुरुद्वारा ओएलएफ, रायपुर चौक, देहरादून
अंकित रमोला : ग्राम सुनारा, नौगांव, पुरोला, उत्तरकाशी

संबंधित समाचार