IND vs PAK, Asia Cup 2022 : इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, 12 रन बनाते ही निकल जाएंगे सबसे आगे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2022 में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले सुपर-चार के मुकाबले में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका होगा। अगर हिटमैन इस मुकाबले में 12 रन बना लेते हैं तो वह …
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2022 में अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आज होने वाले सुपर-चार के मुकाबले में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका होगा। अगर हिटमैन इस मुकाबले में 12 रन बना लेते हैं तो वह एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से 12 रन दूर हैं कप्तान रोहित शर्मा
कप्तान रोहित शर्मा पुरुष क्रिकेट सूची में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके 134 मैच में 3520 रन हैं। लेकिन, क्रिकेट जगत में सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस वक्त न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स के नाम दर्ज है। सूजी ने 131 मैचों में 3531 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर रोहित आज पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बना लेते हैं तो वह सूजी बेट्स से आगे निकल जाएंगे और टी20I क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
शानदार है टी20 करियर
भारतीय कप्तान के टी20I करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 134 मुकाबलों में 32 की औसत और करीब 140 की स्ट्राइक रेट से 3520 रन बनाए हैं। वह 3500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले और एकमात्र पुरुष क्रिकेटर हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 27 अर्धशतक और चार शतक भी आए हैं। रोहित क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 165 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। जबकि न्यूजीलैंड के ही सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 171 छक्कों के साथ पहले पायदान पर विराजमान हैं।
ये भी पढ़ें : IndvsPak: पाकिस्तान के खिलाफ वन मैन आर्मी बन जाते हैं हार्दिक पांड्या, देखें चौंकाने वाले आंकड़े
