उन्नाव: 24 घंटे बाद भी गिरफ्त से दूर महिला दरोगा पर हमला करने वाले दबंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में बीते दिन सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला दरोगा से पड़ोस में रहने वाले दबंग युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसको लेकर दबंग ने महिला दरोगा पर चाकुओं से हमला कर दिया बचाने पहुंची मां बेटी पर भी वार किए जिससे तीनों गंभीर रूप …

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में बीते दिन सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला दरोगा से पड़ोस में रहने वाले दबंग युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसको लेकर दबंग ने महिला दरोगा पर चाकुओं से हमला कर दिया बचाने पहुंची मां बेटी पर भी वार किए जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार कानपुर के अस्पताल में चल रहा है उधर दबंग मौके से भाग निकला था 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सदर कोतवाली पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है वहीं लखनऊ मुख्यालय से अफसर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा गांव की रहने वाली प्रतिभा वाजपेयी वर्तमान समय में जनपद फर्रुखाबाद के महिला थाना में नियुक्त हैं उनका ट्रांसफर कानपुर देहात हो चुका है हालांकि उन्हें भी रिलीव नहीं किया गया है। बीते दिन बीमारी के चलते 10 दिवस अवकाश पर घर आई थी। शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले अनुभव शुक्ला से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही दबंग ने महिला दारोगा पर चाकुओं से हमला कर दिया बचाने पहुंची मां विंध्यवासिनी और बेटी संस्कृति पर भी कई वार किए जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया।

सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दबंग आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामला महिला दरोगा से जुड़ा होने के चलते हैं लखनऊ मुख्यालय में बैठे पुलिस विभाग के अफसर भी उन्नाव के अफसरों को फोन पर फटकार रहे हैं गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। पुलिस का दावा है कि दबंग को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –अमरोहा : बदमाशों ने कार चालक को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट

संबंधित समाचार