बरेली: मुख्यमंत्री ने निराश्रित महिलाओं से पूछा- समय से मिल रही पेंशन
बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री ने पेंशन पाने वालीं दो निराश्रित महिलाओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर हालचाल पूछा। साथ ही पेंशन के बारे में पूछा कि उन्हें समय से पैसा मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार निराश्रित महिलाओं को एक हजार रुपये बढ़ाकर पेंशन दी गई है। इस पर …
बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री ने पेंशन पाने वालीं दो निराश्रित महिलाओं से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर हालचाल पूछा। साथ ही पेंशन के बारे में पूछा कि उन्हें समय से पैसा मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार निराश्रित महिलाओं को एक हजार रुपये बढ़ाकर पेंशन दी गई है। इस पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं को मिलने वाली पेंशन में इस बार सरकार ने एक हजार रूपये का इजाफा किया है। जिले में पेंशन का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित महिला पेंशन पाने वाली दो महिला ऊषा शुक्ला और रीता पांडेय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।
मुख्यमंत्री ने ऊषा शुक्ला से पूछा की उनको पेंशन समय से मिल रही है या नहीं। पेंशन के पैसे का वह क्या करती हैं। इस पर उन्होनें बताया कि पेंशन का पैसा समय से मिल रहा है। इस बार खाते में एक हजार रुपये अतिरिक्त आए हैं। लाकडाउन में सरकार की तरफ से ढाई हजार रुपये मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं रीता पांडेय ने मुख्यमंत्री को बताया एक हजार रुपये बढ़कर ढाई हजार रुपये इस बार प्राप्त हुए हैं। पेंशन के पैसों से वह अपने छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री को मदद के लिए धन्यवाद दिया।
वीडियो कान्फ्रेसिंग में सभी विभागों के मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव के साथ महिला कल्याण विभाग की मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं। जिला प्रोबेशन अधिकारी व मंडल की उपनिदेशक महिला कल्याण विभाग नीता अहिरवार ने बताया कि पैसा मिलने के बाद सभी महिलाएं काफी खुश हैं।
