एशिया कप: रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीता पाकिस्तान, रिजवान ने खेली 71 रन अर्धशतकीय पारी
दुबई। दुबई में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज़ ने मैच बदलने वाली पारी खेलते …
दुबई। दुबई में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज़ ने मैच बदलने वाली पारी खेलते हुए 20 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच में उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले। बता दें कि कि एशिया कप में 8 साल बाद पाकिस्तान ने भारत को हराया है।
इससे पहले एशिया कप में भारत के खिलाफ 2014 में पाकिस्तान को जीत मिली थी. लगातार पांच हारने के बाद अब पाकिस्तान की जीत नसीब हुई है। पाकिस्तान की इस यादगार जीत के हीरो रहे मोहम्मद नवाज़ रहें। भारत से मिले 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी और एक समय पाक ने 8.4 ओवर में 63 रनों पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नवाज़ ने सिर्फ 20 गेंदों में 42 रन बनाकर मैच अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने छह चौके और दो छक्के जड़े।
ये भी पढ़ें – Asia Cup 2022: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, आज टीम इंडिया में हुए हैं कई अहम बदलाव
