आज का राशिफल। 05 सितंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। वृष आज जीवन साथी से कोई बात न …

मेष

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।

वृष

आज जीवन साथी से कोई बात न छिपाएं। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन

आज वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी।

कर्क

आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।

सिंह

आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कन्या

आज रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाक़ात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी।

तुला

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग संबंधी कारोबार में लाभ होगा। दांपत्य संबंधों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आएगा।

वृश्चिक

आज संतान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।

धनु

आज आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।

मकर

आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवाएं। जीवन साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है।

कुंभ

आज रोजगार के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब मिल सकती है।

मीन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। छोटे बच्चों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की संभावना है। करियर के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।