America : वर्जीनिया में पार्टी के दौरान बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, दो लोगों की मौत, पांच घायल
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया के नोरफोक में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार को आधी रात के आसपास गोलीबारी की सूचना के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि चार युवतियों और तीन युवकों को गोली लगने से …
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया के नोरफोक में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार को आधी रात के आसपास गोलीबारी की सूचना के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि चार युवतियों और तीन युवकों को गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इस संबंध में लोगों से जानकारी मांगी है।
जानकारी के मुताबिक वर्जीनिया के नोरफोक में एक पार्टी चल रही थी, सभी लोग एंजॉय कर रहे थे। तभी अचानक गोलियां चलने लगीं। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चार युवतियों और तीन युवकों को गोली से भून दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं ओल्ड डोमिनियन यूनिवर्सिटी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि नॉरफ़ॉक स्टेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ऑफ-कैंपस प्लेस पर हाउस पार्टी कर रहे थे। इस दौरान किसी ने गोलीबारी कर दी। हमले में कई स्टूडेंट घायल हुए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी गोल्डस्मिथ ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर पार्टी कर रहे बहस होने लगी। फिर बात इतनी बढ़ गई कि किसी ने बंदूक निकालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दौड़ का अंतिम चरण, ऋषि सुनक और लिज ट्रस ने ऊर्जा संकट से निपटने का जताया संकल्प
