शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी, निफ्टी 17650 के पार पहुंचा
मुंबई। शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहें हैं। आज के कारोबार के पहले घंटे के दौरान सेंसेक्स 59,200 और निफ्टी 17650 के स्तर के पार निकल चुका है। शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा खरीद देखने …
मुंबई। शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहें हैं। आज के कारोबार के पहले घंटे के दौरान सेंसेक्स 59,200 और निफ्टी 17650 के स्तर के पार निकल चुका है। शुरुआती कारोबार में बाजार में चौतरफा खरीद देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा खरीदारी मीडिया और मेटल स्टॉक में देखने को मिली है। बाजार में बढ़त दिग्गज स्टॉक्स में आई खरीद की वजह से है, शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्री में एक प्रतिशत की ज्यादा बढ़त रही है।
आज कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई है. और समय के बाजार में खरीदारी बढ़ी है। निफ्टी आज 17539 के बंद स्तर के मुकाबले 17546 के स्तर पर खुला और पहले घंटे के दौरान ही 17657 के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गया. वहीं सेंसेक्स आज 58804 के पिछले स्तर के मुकाबले 58814 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 59233 के ऊपरी स्तरों तक पहुंच गया।
शेयर बाजार में आज चौतरफा बढ़त देखने को मिली है। स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीद ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ मेटल और मीडिया सेक्टर के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। सरकारी बैंक भी बढ़त बनाए हुए हैं। ये तीनों सेक्टर फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : अब ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवा होगी आसान, दिसंबर तक 300 शाखाएं खोलेंगे बैंक
