IND vs PAK : अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा ‘खालिस्तानी’ का नाम? IT मंत्रालय ने समन जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली। भारत एशिया कप 2022 में अपना सुपर-4 का पहला मुकाबला हार गया। पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन बनाने के बाद टीम इंडिया को पांच विकेट से हार मिली। यह मैच जब नाज़ुक मोड़ पर था, उस वक्त टीम इंडिया के युवा बॉलर अर्शदीप सिंह से एक कैच छूट गया। जिसको लेकर उनकी काफी …
नई दिल्ली। भारत एशिया कप 2022 में अपना सुपर-4 का पहला मुकाबला हार गया। पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन बनाने के बाद टीम इंडिया को पांच विकेट से हार मिली। यह मैच जब नाज़ुक मोड़ पर था, उस वक्त टीम इंडिया के युवा बॉलर अर्शदीप सिंह से एक कैच छूट गया। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट में उन्हें खालिस्तानी बताया जा रहा है।
हैरानी की बात ये हुई कि भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को एडिट कर कुछ बदलाव किया गया और वहां पर ‘खालिस्तानी’ संगठन से संबंध की बात को जोड़ दी गई। इस मामले में अब भारत सरकार एक्टिव हुई है और आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को नोटिस भेजा गया है। मंत्रालय ने अर्शदीप के पेज को खालिस्तान से जोड़े जाने और उस कंटेंट के पब्लिकली रिफलेक्ट होने को लेकर स्पष्टीकरण के लिए भारत में विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी किया है। मंत्रालय ने अधिकारियों से कहा है कि वह इस मामले में स्पष्टीकरण के साथ उनसे आकर मिलें और इसकी वजह बताएं।

सूत्रों का कहना है कि ऐसे में भारत में माहौल को बिगाड़ सकता है, साथ भी अर्शदीप सिंह के परिवार की सुरक्षा के लिए भी यह खतरा हो सकता है।
क्या अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने वाले अकाउंट पाकिस्तानी हैं?
क्या अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने वाले अकाउंट पाकिस्तानी हैं? सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अंशुल सक्सेना ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसका दावा किया है। उन्होंने सबूत के तौर पर कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। नवाब नाम के पाकिस्तानी अकाउंट से लिखा गया कि गद्दर है निकालो इसे बाहर, पाकिस्तान के पंजाब भेज दो। वहीं पाकिस्तान के पत्रकार डब्ल्यू ए खान ने लिखा- अर्शदीप साफ तौर पर पाकिस्तान द्वारा सपोर्ट किए जा रहे खालिस्तान आंदोलन का हिस्सा है।
1) Indian cricket player Arshdeep dropped a catch in the 2nd match of India Vs Pakistan, Asia Cup 2022.
And, now accounts from Pakistan are running Khalistan propaganda & calling Arshdeep a Khalistani.
Here is the thread! pic.twitter.com/pOyaBPLyJW
— Anshul Saxena (@AskAnshul) September 4, 2022
Wikipedia page of Indian Player Arshdeep Singh has been edited & deliberately Khalistan is added.
Who is behind this editing & targeting Arshdeep Singh?
Someone from Pakistan.
Here are the IP details of editor. pic.twitter.com/CErervW3Q2
— Anshul Saxena (@AskAnshul) September 4, 2022
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : विराट कोहली बोले- तेज रफ्तार से बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन विकेट गिरने से रणनीति बदली
